छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में धमाल: गांव के सुपरस्टार राज साहू बने प्रदेश संगठन मंत्री! मेघा तिवारी की रिपोर्ट,रायपुर
अमृत टुडे /रायपुर,छत्तीसगढ़।ठाकुर राम गुलाम सिंह के निवास पर आयोजित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) की महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, हमर भाखा, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन बचाने और छत्तीसगढ़ियों के हक-अधिकार दिलाने पर चर्चा हुई। संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों व संरक्षकों की अनुशंसा पर रायपुर जिला सहित अन्य जिलों में नई नियुक्तियां की गईं।
राज साहू को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्वरायपुर जिला के महासमुंद के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव भरवामुडा के सुपर स्टार राज साहू को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। साधारण परिवार में पले-बढ़े राज साहू ने हमेशा छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक कार्यों में जमीनी स्तर पर योगदान दिया है। अपनी मेहनत और लगन से वे जनसेवा के भरोसेमंद चेहरे बन चुके हैं।प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर राज साहू ने कहा, “हमें छत्तीसगढ़िया वाद की लड़ाई में गर्व है। मैं अपने पद का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा। छत्तीसगढ़िया किसान-मजदूरों पर हो रहे धोखाधड़ी और शोषण के खिलाफ उनके हक-अधिकार की लड़ाई संगठन के बैनर तले लड़ेंगे।
“अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां:
पूजा सिन्हा: महिला अध्यक्ष,
रायपुर शहर जिला
धीरज साहू: जिला सचिव, रायपुर
नोहर साहू: जिला उपाध्यक्ष
गुलशन साहू: जिला अध्यक्ष, बेमेतरा
शहर-ग्रामीण बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी, महिला-पुरुष सेनानी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना छत्तीसगढ़ की पहचान को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है।


