धमतरी , 12 फरवरी 2026
अमृत टुडे।
धमतरी पुलिस | मगरलोड | अवैध शराब तस्करी |”
“5.72 लाख की संपत्ति जप्त | आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड | जीरो टॉलरेंस अभियान”
धमतरी पुलिस ने मगरलोड में मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर 706 पौवा देशी शराब और रिनाल्ट ट्रायबर कार जब्त की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विवरण:: धमतरी पुलिस ने 12 फरवरी 2026 को मगरलोड थाना क्षेत्र में एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी धमतरी के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब के खिलाफ अभियान में मुखबिर सूचना पर ग्राम बोरसी के शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास रणनीतिक घेराबंदी की गई।
वाहन क्रमांक CG-05-AQ-0938 वाले रिनाल्ट ट्रायबर कार से 310 पौवा प्लेन देशी शराब (कीमत 24,800 रुपये), 396 पौवा मसाला देशी शराब (कीमत 47,520 रुपये) और कार (कीमत 5 लाख रुपये) सहित कुल 5,72,320 रुपये कीमत की संपत्ति जप्त की गई।
अपराध क्रमांक 29/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत तीनों आरोपी- केशव दास सोनवानी (24), दुर्गेश सोनवानी (25), दोनों दुधवारा निवासी; तथा ललित महानंद (24), चारभाठा निवासी- को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी ललित महानंद के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी एक्ट से लेकर डकैती, लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
धमतरी पुलिस अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है और आगे भी सघन अभियान जारी रखेगी।



