“राजिम कुंभ कल्प 2026 | विराट संत समागम | उप मुख्यमंत्री अरुण साव”
“त्रिवेणी संगम की पावन भूमि पर आस्था-अध्यात्म का संगम | CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भव्य आयोजन”
राजिम , 12 फरवरी 2026
अमृत टुडे। राजिम कुंभ कल्प 2026 मेले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विराट संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति का प्रतीक बन गया है। उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद लिया।

विवरण:: राजिम कुंभ कल्प 2026 मेला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल विराट संत समागम में पधारे साधु-संतों एवं महामंडलेश्वरों से आर्शीवाद लिया। इस विराट संत समागम को संबोधित करते हुए साव ने कहा कि, राजिम कुंभ कल्प आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम बन गया है। त्रिवेणी संगम की यह पावन भूमि सदियों से साधु, संतों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती रही है।

कुंभ कल्प मेला सनातन संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को धर्म, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजिम कुंभ कल्प का पुनः भव्य आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। राजिम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, यह आस्था, संस्कृति और अध्यात्म की जीवंत पहचान है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन यह दर्शाता है कि राजिम कुंभ कल्प अब वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।



