धमतरी,12 फरवरी 2026
अमृत टुडे।
“4 माह का शावक छिपली पारा में रेस्क्यू; मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में नया रायपुर जंगल सफारी भेजा, पूरी तरह स्वस्थ”
“श्रृंगी ऋषि पहाड़ी तराई; नगरी-सिहावा वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की मिसाल”
मां से भटके चार महीने के तेंदुए शावक को ग्रामीणों ने खेत में देखा और वन विभाग को अलर्ट किया। त्वरित रेस्क्यू के बाद स्वस्थ शावक जंगल सफारी पहुंचा। ग्रामीण जागरूकता की मिसाल।

विवरण:: धमतरी जिले के नगरी-सिहावा, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा में श्रृंगी ऋषि पहाड़ी तराई के खेतों में ग्रामीणों ने 4 माह के तेंदुए शावक को देखा।
मां से बिचड़े शावक को ग्रामीण सूचना पर वन टीम ने सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू किया।

वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और PCCF (वाइल्डलाइफ) अरुण कुमार पांडे के निर्देश में नगरी पशु चिकित्सालय ले जाकर स्वस्थ पाया। रेंज ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने बताया, शावक को नया रायपुर जंगल सफारी भेजा गया।
नगरी-सिहावा सघन वन-पहाड़ी तेंदुओं का आवास। विभाग ने ग्रामीणों की जिम्मेदारी सराही, जो संघर्ष कम करने में मददगार। सही समय पर कार्रवाई से जान बची।



