• Wed. Apr 1st, 2026

“Green Army छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान — रायपुर के तालाबों पर अतिक्रमण हटाने निर्णायक अभियान, सर्वोदय तालाब मुद्दे पर प्रशासन को…..

Spread the love

“सर्वोदय तालाब के आरक्षित क्षेत्र में निर्माण पर सवाल • सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग : महापौर को सौंपा गया ज्ञापन”

रायपुर,13 फरवरी 2026

अमृत टुडे। रायपुर शहर के ऐतिहासिक तालाबों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्था ने खास तौर पर सर्वोदय तालाब, पचपेड़ी नाका (वार्ड 51) की स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।amrittoday.in

ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सर्वोदय तालाब के जलग्रहण क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई गई। संस्था के अनुसार, तालाब के आरक्षित क्षेत्र में निर्मित और निर्माणाधीन मकानों के कारण भूजल संतुलन, वर्षा जल संचयन और पर्यावरणीय ढांचा प्रभावित हो रहा है।amrittoday.in

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महापौर मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष, सभापति तथा नगर निगम रायपुर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्वोदय तालाब के आरक्षित क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाने, पुनः सीमांकन कराने और शहर के सभी तालाबों की विस्तृत स्थिति रिपोर्ट तैयार करने की मांग की गई।amrittoday.in

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अमिताभ दुबे ने कहा कि तालाब शहर की जीवनरेखा हैं और उनका लगातार सिकुड़ना आने वाली पीढ़ियों के जल अधिकारों पर सीधा खतरा है। उन्होंने प्रशासन से सभी 10 जोनों को जिम्मेदारी सौंपकर यह स्पष्ट करने की मांग की कि आज़ादी के समय शहर में कितने तालाब और गार्डन थे तथा वर्तमान में कितनी भूमि शेष है।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed