कार्यक्रम में भारत माता की फोटो व पॉकेट हनुमान चालीसा भी भेंट की गई। शुभांगी आप्टे ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।
रायपुर ,15 फरवरी 2026
अमृत टुडे। पर्यावरण रक्षा के इस नेक प्रयास में पत्रकारों का सहयोग सराहनीय। शुभांगी आप्टे ने कहा- “आशा है आगे भी आप सभी मेरा साथ देंगे।

“विवरण: हर्षित टावर स्थित ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेविका शुभांगी आप्टे ने सभी पत्रकार भाई-बहनों को पर्यावरण की रक्षा हेतु नई कपड़े की थैलियों का वितरण किया। साथ ही, भारत माता की फोटो व पॉकेट हनुमान चालीसा की पुस्तिकाएं भी प्रदान की गईं।
शुभांगी आप्टे ने कहा, “सभी के व्यस्त समय से समय निकालकर मेरे इस कार्य में सहयोग के लिए सबकी आभारी हूं। आशा है आगे भी आप सभी मेरा सहयोग करेंगे।
“यह आयोजन प्लास्टिक मुक्त अभियान को बढ़ावा देने वाला एक सकारात्मक कदम है, जिसमें स्थानीय पत्रकारिता जगत ने सक्रिय भागीदारी निभाई।




