• Sun. May 3rd, 2026
Spread the love

गुरु नानक देव जी की पुण्यस्थली नानकसागर – होला मोहल्ला: सिख पंथ का शौर्य पर्व

CM विष्णु देव साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका

कीर्तन समागम व अरदास में प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना

सिख समाज ने सरोफा भेंट कर सम्मानित किया

भव्य गुरुधाम का निर्माण, पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा

अमृत टुडे, बसना/ महासमुंद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद के बसना में नानकसागर गुरुद्वारे में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शिरकत की। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

विवरण :: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु नानक देव जी की पुण्यस्थली नानकसागर पहुंचकर होला मोहल्ला कार्यक्रम में भाग लिया। सिख पंथ के शौर्य, वीरता व अनुशासन के पर्व में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर विशेष कीर्तन व अरदास में शामिल हुए। सिख समाज ने उन्हें सरोफा भेंट कर आत्मीय सम्मान दिया।Amrittoday.in

साय ने कहा कि देश के प्रमुख गुरुद्वारों की तर्ज पर यहां भव्य गुरुधाम विकसित होगा। यह आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा व रोजगार के अवसर सृजित होंगे। नानकसागर सत्य, करुणा व परोपकार का प्रेरक स्थल है।होला मोहल्ला होलिका दहन के बाद मनाया जाता। इसमें शस्त्राभ्यास व निशान सज्जा के साथ सिख इतिहास की झलक मिलती। CM का आगमन सामाजिक एकता को मजबूत करता है। यह आयोजन सिख समाज की सेवा भावना को रेखांकित करता।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply