अमृत टुडे/रायपुर छत्तीसगढ़
22 मार्च 2026 । “रायपुर कमिश्नरेट नॉर्थ जोन ने कलिंग नगर CSEB मैदान पर रंगे हाथ 2 तस्कर पकड़े। DCP मयंक गुर्जर के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी ने खिलौने के बॉक्स में छिपी प्रतिबंधित टेबलेट जब्त की। कुल मूल्य 1.17 लाख रुपये।”
“आरोपी सिद्धू बाघ (30), रोहित कुमार (25) गिरफ्तार। अपराध क्र. 123/26 धारा 22बी NDPS, 25 Arms Act। बटनदार चाकू, बाइक, 3 मोबाइल जप्त। फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक जांच जारी।”
गुढ़ियारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! उड़ीसा से नशीली टेबलेट लाकर बेचने वाले 2 रंगे हाथ गिरफ्तार। खिलौने में छिपाकर सप्लाई, 1.17 लाख की जब्ती।

विवरण:: थाना गुढ़ियारी पुलिस को सूचना मिली कि कलिंग नगर CSEB मैदान पर दोपहिया सवार 2 युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में हैं। DCP नॉर्थ मयंक गुर्जर व ACP उरला पूर्णिमा लामा के निर्देश पर थाना प्रभारी की टीम ने सिद्धू बाघ (30, त्रिमूर्ति नगर) व रोहित कुमार (25, कलिंग नगर) को पकड़ा। तलाशी में वाहन से 676 नग निट्राजपैम (खिलौने के बॉक्स में छिपाई), 1 बटनदार चाकू, 3 मोबाइल व बाइक (CG04NY4370) बरामद।
पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से टेबलेट लाकर रायपुर में सप्लाई करना कबूला। कुल जप्ती मूल्य 1,17,000 रुपये। थाना गुढ़ियारी में NDPS Act 22बी व Arms Act 25 के तहत मामला दर्ज। नेटवर्क की आगे जांच जारी।




