अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़ । “रायपुरा स्थित गदही तालाब में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान के 5वें सप्ताह में ग्रीन आर्मी की टीम ने कचरा हटाया, पचरी साफ की, गार्डन को आकर्षक बनाया और बंद स्ट्रीट लाइटें चालू कराईं।”
“प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान से क्षेत्र में स्वच्छता व जागरूकता बढ़ी; स्थानीय पार्षद व नेताओं ने सराहना की।”amrittoday.in

रायपुरा जोन अध्यक्ष सुबोध कांत ने कहा, “ग्रीन आर्मी का यह अभियान क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हम इसे और विस्तार देंगे।”
विवरण: रायपुरा स्थित गदही तालाब में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को लेकर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान अपने 5वें सप्ताह में भी निरंतर जारी है। ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार गति पकड़ते हुए क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।amrittoday.in

अभियान के अंतर्गत अब तक वर्षों से जमी गंदगी हटाई गई, बड़े-बड़े कचरे के ढेर साफ किए गए तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। तालाब की पचरी को उपयोग योग्य बनाया गया, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। तालाब स्थित गार्डन की सफाई से परिसर स्वच्छ एवं आकर्षक हो गया।
विशेष रूप से, वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया गया, जिससे क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हुई और आमजन को राहत मिली। इन प्रयासों से गदही तालाब क्षेत्र में स्वच्छता एवं व्यवस्था का स्पष्ट परिवर्तन नजर आ रहा है, साथ ही स्थानीय नागरिकों में जागरूकता भी बढ़ी है।
इस अवसर पर रायपुरा जोन अध्यक्ष सुबोध कांत , जोन सचिव मनीष शर्मा, जोन उपाध्यक्ष मेघराज हरिनखेड़े सहित जोन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।amrittoday.in

स्थानीय पार्षद महेंद्र औसर जी ने टीम के कार्यों की सराहना की। रायपुर जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा, श्याम बघेल जी (डीडीयू नगर जोन), नारायण सेन, चांदनी देवांगन (ब्राह्मण पारा जोन) भी मौजूद रहीं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसे वृहद रूप दिया जाएगा, ताकि स्थायी स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन की टीम को उनके श्रम और समर्पण के लिए बधाई।




