• Fri. Mar 27th, 2026

“मादक पदार्थों के विरुद्ध धमतरी पुलिस की एक और कार्यवाही, हेरोइन (चिट्टा) बेचते एक आरोपी गिरफ्तार”……

Spread the love

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित रेड, आरोपी से हेरोइन(चिट्टा), मोबाइल व अन्य सामग्री कुल कीमती 34010/- रूपये किया गया जप्त”

थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल”

अमृत टुडे/ धमतरी छत्तीसगढ़ । 27 मार्च 2026। धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि यादव समाज क्षेत्र के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का विक्रय कर रहा है।
सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आमातालाब स्थित यादव समाज भवन के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी ऋषभ सोनी को मौके पर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

*आरोपी के कब्जे से जप्त*—
1.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)कीमत लगभग 29,000/-रूपये)
01 नग मोबाइल(कीमत लगभग 5,000/-रूपये)
नगद राशि 10/-रूपये
02 नग सिल्वर पेपर
कुल जुमला कीमत 34,010/-रूपये जप्त की गई।

उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 85/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*आरोपी का नाम-*
ऋषभ सोनी पिता होरीलाल सोनी उम्र 26 वर्ष साकिन रिसाईपारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

www.amrittoday.in

Leave a Reply