• Sun. Mar 29th, 2026

पोर्टा केबिन छात्रावास घटना: “AAP जांच समिति ने अधीक्षक-ट्रायबल विभाग की लापरवाही का खुलासा किया निष्पक्ष जांच की मांग”…..

Spread the love

आम आदमी पार्टी ने बीजापुर गंगालूर पोर्टा केबिन छात्रावास में तीन गर्भवती छात्राओं (11वीं-12वीं) के मामले की जांच रिपोर्ट जारी की।

अनुशासनहीनता, बंद कैमरे, सुविधाओं की कमी; पूर्व घटनाएं भी दर्ज, बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

अमृत टुडे/रायपुर छत्तीसगढ़ , 27 मार्च 2026 । आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने पोर्टा केबिन छात्रावास कांड की अपनी जांच समिति (पूर्णिमा सिन्हा नेतृत्व) की रिपोर्ट जारी करते हुए अधीक्षक, ट्रायबल विभाग व प्रशासन की घोर लापरवाही का खुलासा किया। पार्टी ने बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आए इस मामले में निष्पक्ष जांच व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

AAP प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि शिक्षा-प्रशासन लीपापोती में लगा; प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए—कोई अनुशासन नहीं, कैमरे बंद, सुविधाएं नदारद।
प्रदेश प्रवक्ता जयदीप खनूजा ने स्वास्थ्य विभाग व प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से गर्भवती छात्राओं की जानकारी न होना लापरवाही दर्शाता है। अधीक्षक निलंबित तो हो गया, लेकिन सरकार से बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की ताकि आदिवासी बालिकाओं के साथ अन्याय न हो।

www.amrittoday.in

Leave a Reply