• Sun. Apr 19th, 2026

“निगम की सख्ती: शहीद स्मारक में 5, पंडरी में 3 बकायादार दुकानें सील; राजकुमार कॉलेज गुमटियों को राहत”…..

Spread the love

आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर बाजार विभाग ने बकाया किराया वसूली अभियान चलाया, टीम प्रहरी के सहयोग से कार्रवाई की।

भारतीय टेलीनेट, गीता ढातवाल समेत बकायादार; कुल बकाया लाखों में, 27 मार्च तक भुगतान का आश्वासन मिलने पर राहत।

अमृत टुडे/ रायपुर छत्तीसगढ़। नगर पालिक निगम बाजार विभाग ने अपर आयुक्त कृष्णा खटीक के निर्देश पर बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया। शहीद स्मारक व्यवसायिक परिसर में दुकान नंबर 28, 79, 83, 84, 119 को सील किया गया।

विवरण: सीलबंद दुकानों में भारतीय टेलीनेड लिमिटेड (3 दुकानें, प्रति 1.10 लाख बकाया), गीता ढातवाल (1.65 लाख), प्रेमचंद जेठानी (1.04 लाख) शामिल। सहायक राजस्व अधिकारी बंशी यादव व राजस्व निरीक्षक आकाश झा की टीम ने कार्रवाई की। राजकुमार कॉलेज गुमटियों के व्यापारियों ने 27 मार्च तक भुगतान का लिखित वचन दिया, इसलिए सीलिंग टाली गई।

Leave a Reply

You Missed