• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 । 17 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय प्रकृति की ओर सोसायटी ने ओम्निया हॉल में बच्चों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया। यहां निःशुल्क पौधा वितरण के साथ रोपण व देखभाल की ट्रेनिंग दी गई, जिससे बच्चों व अभिभावकों में प्रकृति प्रेम जागा।

विवरण: प्रकृति की ओर सोसायटी, जो पिछले 17 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है, द्वारा दिनांक 28 एवं 29 मार्च को ओम्निया हॉल में बच्चों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का उत्साह भी देखने लायक था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को मिट्टी का सही मिश्रण तैयार करने, पौधों का रोपण करने एवं उनकी उचित देखभाल की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना रहा।

Leave a Reply

You Missed