• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 । पुरानी बस्ती के लाहोटी निवास में हनुमान जयंती की धूम रहेगी। लाहोटी मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों को प्रसाद मिलेगा, जहां भजन और जयकारों की गूंज होगी।

विवरण: प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 2 अप्रैल गुरुवार को श्री हनुमान जयंती (जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने, लाहोटी निवास, पुरानी बस्ती में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। श्री हनुमान जी की आरती के साथ प्रसाद (भंडारा) वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

मित्र मंडल के सदस्यों में भारी उत्साह व्याप्त है। प्रसाद वितरण के दौरान हनुमान जी के जयकारों की गूंज होगी और भजन-कीर्तन का भी आयोजन रहेगा। प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में अनुमानित 4000 भक्तों को भोजन प्रसाद रूप में वितरित किया जाएगा। सभी भक्त जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।
उक्त जानकारी संस्थापक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने दी।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed