• Sun. Aug 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के विकास व शांति पर जोर देते हुए नक्सलियों से संवाद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे किसी भी माध्यम से बातचीत के लिए तैयार हैं, चाहे गूगल मीट हो या वीडियो कॉल। बस्तर के गांवों तक पानी, बिजली, राशन कार्ड व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने पर बल दिया।

शर्मा ने हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की, कहा कि खूनखराबे से किसी का भला नहीं होता। सरकार शांति व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नक्सलियों को संबोधित कर बोले कि यदि वे सही समझते हैं तो आकर बात रखें, सरकार सुनने को तैयार है। यह पहल बस्तर में शांतिपूर्ण समाधान की नई दिशा दिखा सकती है।

amrittoday.in

Leave a Reply