• Sun. Apr 19th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026। उत्कल दिवस विशेष: लोक भवन रायपुर में पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य समारोह, उड़िया अस्मिता का उत्सव।

विवरण:: 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा के गठन की 91वीं वर्षगांठ पर लोक भवन में उत्कल दिवस मनाया जाएगा। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व और उत्कल सांस्कृतिक परिषद अध्यक्ष डॉ. के.के. भोई के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अध्यक्षता करेंगे। सीएम उत्कल शिरोमणि डॉ. मधुसूदन चौक में माल्यार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद, विधायक, महापौर मिनल चौबे व पार्षदगण उपस्थित रहेंगे। उड़िया गीत, भजन, ओडिसी व संबलपुरी नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का राज्यपाल के हाथों सम्मान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक उड़िया भाषी निवास करते हैं, जिनकी आबादी रायपुर, रायगढ़, जगदलपुर, महासमुंद आदि क्षेत्रों में प्रमुख है। 1994 से रायपुर में इसकी शुरुआत हुई थी। यह आयोजन उड़िया अस्मिता, संस्कृति व समर्पण का प्रतीक बनेगा।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed