• Mon. Aug 17th, 2026

पुरानी रंजिश में चाकू हमला: टिकरापारा पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 चाकू जब्त…

Spread the love

31 मार्च को आयुष हॉस्पिटल के पास पुरानी विवाद में आवेश खान पर चाकू से हमला करने वाले मुख्य आरोपी कासिम खान उर्फ अम्मू सहित 3 को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज।

पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई। आरोपियों के कब्जे से घटना का चाकू बरामद। अपराध क्रमांक 281/26।

Amrit today Raipur Chhattisgarh::

थाना प्रभारी टिकरापारा ने बताया, “वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रार्थी व पीड़ित से पूछताछ कर छिपने के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपियों ने अपराध कबूल लिया।”

प्रार्थी मोहम्मद अनीफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुत्र आवेश पर कासिम खान व साथियों ने संतोषी नगर हमला किया। पुलिस उपायुक्त ने शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए।
गिरफ्तार आरोपी:
कासिम खान उर्फ अम्मू (18), इमाम नगर पानी टंकी मठपुरैना।
ऋषभ कुमार सेनापति (21), बोरियाखुर्द अक्षत विहार।
शेख मोईन खान (20), बिलाल नगर बोरिया।
आरोपियों से 1 चाकू जब्त। आगे कार्यवाही जारी।
पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन),

Leave a Reply