• Sat. Jun 20th, 2026

“एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान राष्ट्रीय एकता मजबूत कर रहा – राज्यपाल व मुख्यमंत्री”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर 02 अप्रैल 2026 । राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में लोकभवन में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत 7 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे।

विवरण: राज्यपाल ने मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादरा-नगर हवेली व दमन दीव, बिहार, राजस्थान व ओडिशा को बधाई दी। उन्होंने इनकी विरासत, संस्कृति व छत्तीसगढ़ से समानताओं का उल्लेख किया। पीएम मोदी की योजना से एकता मजबूत हो रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभियान 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा, अनेकता में एकता हमारी ताकत। छत्तीसगढ़-ओडिशा रोटी-बेटी संबंध व राजस्थान व्यापारियों का योगदान सराहा।
राज्यों के प्रतिनिधियों ने संस्कृति साझा की, छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल ने गमछा-स्मृति चिन्ह भेंट किए। विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय व उप-सचिव निधि साहू (देहदानकर्ता) को सम्मानित किया। विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित।

amrittoday.in

Leave a Reply