अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 05 अप्रैल 2026। उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा में कोई बड़ा-छोटा नहीं, सब कार्यकर्ता; 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर बूथ दौरे का लक्ष्य। नक्सलवाद का सशस्त्र संगठन खत्म, झीरम कांड के अपराधी सुलाए गए। पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में, BJP सरकार बनेगी।
विवरण: भाजपा कार्यसंस्कृति पर बोलते हुए विजय शर्मा ने कहा, “भाजपा में मंत्री-मुख्यमंत्री सब कार्यकर्ता हैं। संगठन के निर्णय पर मनोभाव से काम करते हैं। कल 6 अप्रैल स्थापना दिवस पर मेरा बूथ निर्धारित है, सभी कार्यकर्ता जाएंगे।” प्रदेश स्तर पर समिति गठित हो चुकी है।
कांग्रेस पर नक्सलवाद को लेकर प्रहार करते हुए बोले, “कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं, 5 साल सरकार में सबूत जेब में रख घूमे। नक्सल सशस्त्र संगठन समाप्त, वे सुन भी नहीं पाते। झीरम दंश झेलने के बाद भी चलने देना चाहते थे?” सुरक्षा बलों ने अपराधियों को मौत दी, सरेंडरियों का पुनर्वास हो रहा।
अंबिकापुर घटना पर कहा कि पुलिस ने चिन्हांकन कर लिया, अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे, कड़ी कार्रवाई होगी। रायपुर कमिश्नरी प्रणाली सफल, शीघ्र परिणाम मिलेंगे। न्यायालय से फांसी जैसी सजा सुनिश्चित करेंगे। छात्रसंघ चुनाव विभाग मंत्री निर्णय लेंगे, लोकतंत्र मजबूत होगा।
चुनावी मोर्चे पर प. बंगाल में जनता परिवर्तन के मूड में, BJP सरकार बनेगी। असम में हिमंत बिस्वा सरमा मजबूत, तमिलनाडु-केरल-पुडुचेरी में जनाधार बढ़ा। विपक्ष ‘घर चलो’ पर चुटकी, “भजिया-चटनी खाने आए!”




