• Mon. Apr 6th, 2026

“विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया- 28 अप्रैल को रायपुर में धूमधाम से होगा उत्कल उत्सव, दोनों राज्यों के CM रहेंगे मौजूद”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 05 अप्रैल 2026 । रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 28 अप्रैल को मधुसूदन दास जी की प्रतिमा स्थल पर उत्कल उत्सव होगा। ओडिशा CM मोहन चरण माझी, छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका सहित प्रमुख अतिथि शरीक होंगे। जशपुर से जगदलपुर तक उड़िया समाज भाग लेगा।amrittoday.in

विवरण: रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी 28 अप्रैल को होने वाले उत्कल उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। सर्व उड़िया समाज के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम स्वर्गीय मधुसूदन दास जी की प्रतिमा स्थल पर होगा।

यह आयोजन ओडिशा राज्य की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने और उत्कल गौरव मधुसूदन दास की जयंती पर मनाया जाएगा। विधायक मिश्रा ने बताया कि पहले 1 अप्रैल को उत्कल दिवस मनाया जाता था, लेकिन केंद्र निर्देशानुसार अब स्थापना दिवस राजभवन में होता है। इसलिए इस बार जन्म जयंती को भव्य रूप से मना रहे हैं।

1 अप्रैल 1936 को भाषाई आधार पर ओडिशा राज्य का गठन हुआ था। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल आशीर्वाद देंगे। ओडिशा CM मोहन चरण माझी, छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय और दोनों राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

जशपुर से जगदलपुर, सरायपाली से राजनांदगांव तक के उड़िया समाज के लोग सहभागी होंगे। अनौपचारिक बातचीत में विधायक ने देरी के लिए माफी मांगी और हास्य के साथ कहा, “आप ही लोग फंसा देते हो मुझे।” प्रेस सहयोगियों को भोजन के लिए आमंत्रित किया।

amrittoday.in



Leave a Reply