Amrit today/ Raipur,Chhattisgarh, 6 अप्रैल 2026:

हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन द्वारा राजधानी रायपुर के जय स्तंभ चौक स्थित होटल आदित्य में पत्रकारों के स्वास्थ्य और कल्याण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम “सेहत से समृद्धि” का सफल आयोजन किया गया। भागदौड़ भरी पत्रकारिता और तनावपूर्ण कार्यशैली के बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए इस कार्यक्रम में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के तालमेल से जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के गुर सिखाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता असीम सहगल (एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, टीम) ने उपस्थित पत्रकारों को व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों में अक्सर स्वास्थ्य की उपेक्षा कर देते हैं। आयोजक मेघा तिवारी ने कहा, “इस सत्र का उद्देश्य पत्रकार बंधुओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कीं। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्ष मेघा तिवारी, सीमा छाबड़ा और असीम सहगल सहित अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। विशेष रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को सम्मानित किया गया, जबकि वरिष्ठ पत्रकारों को मोमेंटो और अन्य पत्रकार साथियों को हनुमान जी की चित्र प्रतिमा भेंट कर उनके जीवन की सफलता की कामना की गई।

सम्मानित पत्रकारों में ओम देवांगन, दिनेश सोनी, दिलीप साहू, तपेश जैन, दिनेश यादव, अमित मिश्रा, अफरोज ख्वाजा, पंकज दास, कमल, मयंक श्रीवास्तव, आसिफ, अमृत, मनीष, रवि शंकर पांडे, शकुंतला तारा, निवेदिता साहू, विनीता मंडल हैदर, मीनल दीवान, सैयद सलमा, अंबिका मिश्रा, प्रीती जोशी, तनु दस, कंचन यादव, निर्मला भारती, सुधा, रेखा, रतन पांडे, सीमा दुबे,आदि शामिल थे।
यह कार्यक्रम पत्रकार समुदाय के लिए एक सकारात्मक पहल साबित हुआ, जो स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देगा।

हेरिटेज इंडिया मारुति फाउंडेशन
संपर्क: मेघा तिवारी
रायपुर, छत्तीसगढ़





