• Sun. Aug 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 06 अप्रैल 2026 । पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने वर्तमान सरकार की किसान- खाद -राशन नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। कहा, हम अप्रैल से भंडारण करते थे, अब दूरगामी योजना गायब। बैंकिंग व्यवस्था सुधारें, नशे के कारोबार पर स्थिति स्पष्ट करें।

विवरण: अमरजीत भगत ने किसानों के लिए खाद-बीज भंडारण पर सवाल उठाए। कहा, “हमारी सरकार अप्रैल से व्यवस्था करती थी, अब अंतिम समय में आंकड़ों की बाजीगरी।” केसीसी कार्ड वितरण भी प्रभावित, चुनावी जिम्मेदारी से ऊपर जनता की जवाबदेही हो।

राशन व्यवस्था पर बोले, “शक्कर-चना गायब, कई महीने बाद मिलता। बरसात पूर्व चार महीने का चावल पहुँचविहीन क्षेत्रों में पहुँचाते थे, अब अता-पता नहीं।” राशन कार्ड न बनने से जनता परेशान।

धान ₹3100 देने पर तंज, “बैंक में ₹10,000 निकालने को सुबह-शाम लाइनें। शादी-ब्याह वालों को पैसा न मिले तो नैतिक जवाबदेही लें।” महंगाई में गैस-तेल न मिलना, निराशा का माहौल।

नशे के कारोबार पर कहा, “अफीम खेती दुर्ग-रायगढ़ तक फैली, पकड़े गए बीजेपी से जुड़े।” नए विधेयक डराने वाले। कांग्रेस का समय चक्र घूमेगा, यह देश को जोड़ेगी।

amrittoday.in

Leave a Reply