अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 07 अप्रैल 2026 । शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने RTE के तहत नर्सरी-PP2 में गरीब बच्चों की इंग्लिश मीडियम भर्ती रोकने का विरोध किया। इसे सरकार की बदहाली बताया, 75,000 की जगह 19,000 सीटें देने का आरोप लगाया। आत्मानंद स्कूल, 40-50 हजार खाली टीचर पद, कॉपी की खराब क्वालिटी और भ्रष्टाचार पर तीखी आलोचना की। कांग्रेस ने डीईओ ऑफिस के बाहर प्रदर्शन शुरू किया।
विवरण: श्रीकुमार मेनन ने कहा, “मनमोहन सिंह सरकार में RTE लागू हुआ, गरीब बच्चों को प्राइवेट इंग्लिश स्कूलों में नर्सरी से लास्ट क्लास तक पढ़ाई की व्यवस्था। लेकिन साय सरकार ने 60-80 करोड़ बचाने के लिए ओपी चौधरी, विष्णु देव साय, गजेंद्र यादव ने नर्सरी-PP2 भर्ती बंद कर क्लास-1 से शुरू करने का निर्णय लिया। गरीब बच्चे कैसे भर्ती होंगे?”
सरकार पर हमला, “कोई समझ-पकड़-जनता की नब्ज नहीं। 20,000 करोड़ शिक्षा बजट, पूरा भ्रष्टाचार में। 5वीं-8वीं कॉपी खराब क्वालिटी, मिड-डे मील, आत्मानंद भर्ती विवाद। 40-50 हजार टीचर पद खाली, लाखों बेरोजगार।”
पत्रकार के नेपाल प्रश्न पर, “आत्मानंद कॉन्सेप्ट भूपेश बघेल का, दिल्ली-केरल-नॉर्थईस्ट में सरकारी स्कूल प्राइवेट से बेहतर। RTE रोकना भ्रूण हत्या, 75,000 की जगह 19,000 एडमिशन षड्यंत्र। सरकार बदहाल, तीन इंजन होने पर भी शिक्षा-स्वास्थ्य में खर्च नही। आयुष्मान पेमेंट रुकना, विकास ठप। कांग्रेस सड़क पर, लड़ाई जारी रहेगी।”




