अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 09 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया प्रमुख संजय जैन व पॉलिसी हेड राकेश रंजन से मुलाकात की। रायपुर जिला प्रशासन व गूगल के LOI से ‘AI सकष्म शिक्षा अभियान’ पायलट शुरू। राज्यभर 2 लाख शिक्षकों को AI सर्टिफिकेशन, गूगल प्लेटफॉर्म मुफ्त। पहले चरण में 200 शिक्षकों को वर्कशॉप।
विवरण: मुख्यमंत्री निवास पर बैठक में गूगल टीम को शॉल व बस्तर आर्ट से सम्मानित किया। संजय जैन ने LOI व ‘सकष्म शिक्षक अभियान’ की जानकारी दी, जो रायपुर से शुरू होकर सभी जिलों में विस्तार। AI टूल्स व डिजिटल शिक्षण पर फोकस, छात्र लर्निंग आउटकम सुधार।
सीएम ने कहा कि तकनीक-सक्षम शिक्षा से छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। यह NEP 2020 व डिजिटल इंडिया से जुड़ा कदम, छत्तीसगढ़ को इनोवेशन हब बनाएगा। मुख्य सचिव मुकेश बंसल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उपस्थित।




