अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 10 अप्रैल 2026 । सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में भारतीय पत्रकार संघ और स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सर्वधर्म मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन संजय शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला विंग अध्यक्ष ईला गुप्ता, छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मोहन तिवारी, दिलीप साहू, दिनेश यदु, भूपेश जांगड़े , अजय सक्सेना, प्रीति रानी तिवारी, माधुरी शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
फाउंडेशन की अध्यक्ष सैयद सलमा और महासचिव आशा शर्मा ने अपने संबोधन में भारत की “विविधता में एकता” की परंपरा को मजबूत करने और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की आह्वान किया। वक्ताओं ने आपसी सहयोग, सहिष्णुता और राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।




