• Thu. Jun 11th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 11 अप्रैल 2026 । धमतरी पुलिस के मादक पदार्थ अभियान में सिहावा थाना टीम ने ग्राम मल्हारी रानीगांव केनाल पर तीरनाथ मरकाम (45) को मोटरसाइकिल (CG-04 CT-7813) में 10 लीटर अवैध महुआ शराब ले जाते पकड़ा। 2,000 रुपये नगदी सहित कुल 22,000 कीमत जब्त। आबकारी एक्ट धारा 34(2) में केस दर्ज कर जेल रवानगी।

विवरण:: थाना सिहावा को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम मल्हारी रानीगांव केनाल के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है। तत्काल घेराबंदी कर आरोपी तीरनाथ मरकाम सिरसिदा निवासी (45) को रंगे हाथ पकड़ा गया। कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, 2,000 रुपये नगदी व मोटरसाइकिल (20,000 मूल्य) जब्त। थाना सिहावा में आबकारी अधिनियम धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।



Leave a Reply