• Tue. Apr 14th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 13 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस वार्ता में ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ की शुरुआत की घोषणा की। बस्तर के सभी 7 जिलों के 5000+ गांवों और 1523 पंचायतों में 1107 टीमें घर-घर जाकर हेल्थ चेकअप करेंगी, आयुष्मान कार्ड, वयोवंदना कार्ड व आभा आईडी बनेंगी। सामान्य बीमारियों पर दवाइयां, गंभीर मामलों में रायपुर रेफर। नकली पनीर, खोवा, मिठाइयों पर कड़ी कार्रवाई जारी। अस्पतालों में फायर सेफ्टी 100% सुनिश्चित, गर्मी से बचाव के निर्देश। AIIMS में HLL लैब से सस्ती जांच। कांग्रेस की आंतरिक कलह पर कटाक्ष।

विवरण: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “आज माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ शुरू हो रहा है। बस्तर संभाग के 7 जिलों के 5000+ ग्रामों और 1523 पंचायतों में 1107 टीमें घर-घर हेल्थ चेकअप करेंगी। आयुष्मान कार्ड, वयोवंदना कार्ड, आभा आईडी बनाई जाएगी। सामान्य बीमारियों पर तत्काल दवाइयां, गंभीर केस में एम्बुलेंस से रायपुर भेजेंगे।”
मिलावटी खाद्य पर: “सीएम जी के संज्ञान में है, लगातार कार्रवाई हो रही है। नकली पनीर, खोवा, मिठाइयों पर राज्य बनने के बाद सबसे अधिक प्रभावी कार्रवाई की।”
फायर सेफ्टी: “सभी सरकारी-निजी अस्पतालों में 100% फायर सेफ्टी सुनिश्चित। गर्मी में ठंडा पानी, पंखे-कूलर-एसी दुरुस्त रखने के CMHOs को निर्देश।”
अन्य: AIIMS में HLL लैब से सस्ती गुणवत्ता जांच CHC/PHC तक। कांग्रेस पर- “समन्वय-टीम भावना की कमी से बिखराव।” भाजपा में टीम भाव से निर्णय।

Leave a Reply

You Missed