गुरुघासी दास वॉर्ड 48 सहित 7 वार्डों में जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ। विधायक पुरन्दर मिश्रा बोले- हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचेंगी।
महापौर मिनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता उपस्थित। सीएम विष्णु देव साय को बधाई।
अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर। विधायक पुरन्दर मिश्रा के मार्गदर्शन में 7 वार्डों में भूमिपूजन के साथ खुशहाली की दस्तक।amrittoday.in

विवरण: रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 अंतर्गत गुरुघासी दास वॉर्ड 48 सहित 7 वार्डों में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य क्षेत्र में लगातार विकास को गति देना है, ताकि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं सुगमता से पहुंच सकें। चल रहे और प्रस्तावित कार्य इस दिशा में मजबूत कदम हैं।”amrittoday.in

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सीएम विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। कार्यक्रम में महापौर मिनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, दलविंदर बेदी, मकबूल, पार्षद संतोष सीमा साहू, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, पार्षद कैलाश बेहरा, राजेश गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रदीप वर्मा, MIC सदस्य दीपक जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्र में राज्य सरकार के विकास संकल्प को मजबूत कर रहा है।amrittoday.in




