• Wed. Apr 15th, 2026

“प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” से बच्चों के चेहरे खिले, कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी में मनाया जन्मदिन”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 15 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” से शासकीय कर्मचारी जन्मदिन को समाज सेवा बना रहे हैं। जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट वीरेंद्र कुमार और अमीन तारणी सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के तहत यह अभियान जोर पकड़ रहा है।

विवरण: जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है – खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट वीरेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र सोनेसीली एवं अमीन तारणी सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्र शिव चौक राजा तालाब में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

amrittoday.in

Leave a Reply