अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 14 अप्रैल 2026 । वैशाखी के पावन अवसर पर रायपुर के गुरुद्वारा तेलीबांधा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित। डॉक्टरों ने श्रद्धालुओं की कान, दांत, बीपी, शुगर व एक्यूप्रेशर जांच की। गुरुद्वारा कमेटी ने सभी को सम्मानित किया।amrittoday.in

विवरण: वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा धन धन श्री बाबा बुड्ढा साहिब जी, तेलीबांधा, रायपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर में डॉ. सत्यम (श्रवण एवं वाणी विकार विशेषज्ञ) ने आधुनिक मशीनों से कानों की जांच की। उनके स्टाफ ने पंजीकरण, बीपी, वजन मापा। दांत जांच डॉ. सोनम तोलानी व डॉ. नंदीनी सिंह ने की। ब्लड शुगर, पल्स रेट की जांच पांचजन्य संतति विकास सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के रवीश गुप्ता जी ने की। एक्यूप्रेशर चिकित्सा की सेवा स: राजपाल सिंह (एम.डी.) ने प्रदान की।

शिविर संयोजक स: राजपाल सिंह (एक्यूप्रेशर एम.डी.) ने बताया कि सभी डॉक्टरों व स्टाफ को गुरुद्वारा छाल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।




