• Mon. Apr 20th, 2026

साव ने विपक्ष के तर्कों को “निराधार” बताया और चेतावनी दी कि महिलाओं के गुस्से का खमियाजा विपक्ष को भुगतना पड़ेगा…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 18 अप्रैल 2026 । महिला आरक्षण विधेयक गिरने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तीखा बयान: “कांग्रेस हमेशा विरोधी रही है”।

विवरण: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों की भूमिका ऐसी रही कि वे “लेकिन, किंतु, परंतु” के बहाने महिला आरक्षण विधेयक को पास नहीं होने दे पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इतिहास में हमेशा से महिला आरक्षण के विरोध में रही है और अब जब 30 साल बाद यह विधेयक पास होने वाला था, तब फिर से विपक्ष ने रास्ते में रोड़ा अटकाया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

साव ने कहा कि यह कृत्य न केवल महिलाओं का अपमान और उनसे धोखा है, बल्कि देश के साथ भी धोखा है। उनका कहना था कि देश की नारी शक्ति और महिलाओं में काफी आक्रोश और गुस्सा है और कांग्रेस और विपक्षी दलों को इस आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विपक्ष के द्वारा दिए जा रहे तर्कों को निराधार बताते हुए कहा कि दरअसल वे यह चाहते ही नहीं हैं, साबित किया इतिहास यही है कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया है। उन्होंने जोर दिया कि विपक्ष का यह चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है और वे अब महिलाओं के गुस्से का खामियाजा भुगतेंगे।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed