अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026 । संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने BJP को निहायत बेशर्म बताया
विवरण: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी पर महिला आरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा को अपना नाम बदलकर ‘भारतीय झूठा पार्टी’ रख लेना चाहिए। संसद में झूठ बोलकर महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की।”
शुक्ला ने बताया कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। “यदि भाजपा में हया बची हो तो इसे लागू कर दें या 2029-36 के प्रावधान में संशोधन लाएं। कांग्रेस तैयार है। भाजपा महिलाओं के कंधे पर बंदूक रखकर परिसीमन विधेयक पारित करना चाहती थी, लेकिन विपक्ष एकजुट हो गया।”
उन्होंने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान गिनाए: राजीव गांधी ने लोकसभा में विधेयक लाया (भाजपा ने गिराया), नरसिम्हा राव ने पंचायतों में 33% लागू किया, दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में सबसे पहले, और यूपीए ने 2010 में राज्यसभा से पारित कराया (भाजपा ने रोका)।
शुक्ला बोले, “प्रधानमंत्री से छोटे नेता तक झूठ बोल रहे। महिलाएं चुनाव में बदला लेंगी। कल सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जहां भाजपा का असली चरित्र उजागर होगा। भाजपा निहायत बेशर्म है, महिलाओं के वोट के लिए राजनीति कर रही।”




