• Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026 । महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य बताया
विवरण:: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राज्य मजबूत होता है।” अपने निवास पर आयोजित ‘लक्ष्मी सखी मिलेट्स कार्ट’ वितरण कार्यक्रम में उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को कार्ट वितरित किए। हितग्राही शैलेन्द्री कुर्रे, डिगेश्वरी निषाद, अनिता ताण्डी आदि उपस्थित रहीं।

मंत्री ने बताया कि कांकेर के नरहरपुर की लोकेश्वरी रसिया जैसी महिलाएं मिलेट्स कार्ट से प्रतिदिन 2-3 हजार, मासिक 25-30 हजार रुपये कमा रही हैं। राज्य सरकार ‘लखपति दीदी’ बनाने पर जोर दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ इस अभियान का शुभारंभ हुआ।
महिला कोष योजना से 3% ब्याज पर ऋण: पहली बार 2 लाख, दूसरी बार 6 लाख। 2021 में 12.77 करोड़ के पुराने ऋण माफ। 2022-23 में 10,500 महिलाओं को 10.70 करोड़ ऋण। 2023-24 में 2500 समूहों को 31 करोड़ का लक्ष्य। सक्षम योजना से 2022-23 में 2.63 करोड़ स्वीकृत।

महिलाएं पापड़, श्रृंगार, किराना व्यवसाय से 1-5 हजार मासिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। राजवाड़े बोलीं, “महिला सशक्तिकरण आत्मविश्वास और समान अवसरों की प्रक्रिया है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योजनाएं ठोस परिणाम दे रही।” कार्यक्रम में संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल आदि मौजूद रहे।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed