• Sun. Aug 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ CM ने कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया
विवरण:: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े भ्रम दूर किए।” लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकार छीन लिए।

उन्होंने आरोप लगाया, “उनका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो चुका। लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक (33% महिला आरक्षण, सीटें 543 से 816) खारिज हो गया।” सीएम ने कहा कि विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता से 70 करोड़ महिलाओं का नुकसान हुआ।
यह बयान हालिया संसदीय सत्र के बाद आया, जहां परिसीमन और जनगणना पर विवाद रहा। साय ने चेतावनी दी कि नारीशक्ति जवाब देगी।

amrittoday.in

Leave a Reply