• Sun. Aug 2nd, 2026

“एसएसपी रायगढ़ की क्राईम मीटिंग—अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था पर कड़े निर्देश”…..

Spread the love

अमृत टुडे,रायगढ़, छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थानों की गहन समीक्षा की
विवरण:: पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारियों व शाखा प्रमुखों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण, 3 माह से अधिक लंबित शिकायतों पर सख्ती के निर्देश दिए। 20+ लंबित मामलों वाले थानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

एसएसपी ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए हर माह 2 जनजागरूकता अभियान, गांवों में चौपाल, बीट प्रणाली मजबूत करने के निर्देश। ऑनलाइन पोर्टल, नेटग्रिड, मेडिकल-लीगल सिस्टम के अधिकतम उपयोग पर जोर।
ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह की प्रस्तुति में 26 ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार, ब्रीथ एनालाइजर से मृत्यु दर कम करने का लक्ष्य। ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश, मुस्कान की समीक्षा में थाना चक्रधरनगर व कोतवाली को प्रोत्साहन। एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल, सिद्दांत तिवारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित।

amrittoday.in


Leave a Reply