अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल 2026 । डीएड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन 117वें दिन भी जोरदार। परशुराम जयंती पर रामायण पाठ के बाद भगवा रैली निकाली, लेकिन पुलिस ने तूता धरना स्थल पर रोक लिया।

विवरण: डीएड अभ्यर्थियों ने वैध नियुक्ति की मांग को लेकर 117 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखा। परशुराम जयंती पर भगवान के आदर्शों को स्मरण करते रामायण पाठ आयोजित किया। भगवा ध्वज लेकर शिक्षा मंत्री बंगले की ओर रैली निकाली, लेकिन पुलिस ने धरना स्थल गेट पर ही रोक दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 2300 पदों की लड़ाई अब न्याय, अधिकार और सम्मान का जनसंग्राम बन चुका। सरकार संवाद से बच रही और युवाओं की आवाज दबा रही। प्रदेश की जनता, बुद्धिजीवियों, संगठनों से समर्थन मांगा ताकि इसे जनआंदोलन बनाया जाए।
“जब युवा सड़क पर उतरता है, तो यह व्यवस्था को आईना दिखाने वाला जनसंग्राम है।” डीएड संघ का नारा: “न्याय दो — नियुक्ति दो!”




