अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिली नई उड़ान। रायपुर के Kursee Co-Work में BusinessGarh ने Founders Meetup 20.0 का धमाकेदार आयोजन किया।

विवरण: छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप जगत में नया जोश भरने वाला आयोजन! BusinessGarh ने डुमरतराई स्थित Kursee Co-Work में Founders Meetup 20.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। प्रदेशभर से 30-40 से ज्यादा स्टार्टअप फाउंडर्स, उद्यमी और युवा इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया।
इस मीटअप का मकसद था नेटवर्किंग, सीखना और बिजनेस ग्रोथ के बड़े अवसर मुहैया कराना। मुख्य स्पीकर PrintMine के फाउंडर-सीईओ हर्ष वर्धन अग्रवाल ने शेयर की अपनी सफलता की कहानी – कैसे ₹50,000 से शुरू हुए बिजनेस को 1 करोड़ रुपये प्रतिमाह तक स्केल किया जाए। उनकी रणनीतियां फाउंडर्स के लिए बेहद प्रेरणादायक रहीं।

BusinessGarh पिछले 2 सालों से छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में जुटा है। बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर समेत कई शहरों में Founders Meetup, T-Talk सेशंस और कोहोर्ट प्रोग्राम्स आयोजित कर चुकी है। संस्था निवेशकों, मेंटर्स और स्टार्टअप्स को जोड़ने का भी अहम काम कर रही।
अब संस्था की नई योजनाएं तैयार – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम, इनक्यूबेशन सपोर्ट, स्टार्टअप ग्रांट्स और कॉलेज नॉलेज सेशंस। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में उद्यमिता को बढ़ावा देने और नए अवसर सृजित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।




