• Thu. Apr 23rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 21 अप्रैल 2026 । बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को बीरगांव क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टी में बच्चों से बाल श्रम कराए जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रणनीति के तहत आज प्रातः 6 बजे टीम ने छापा मारा, जहां तीन नाबालिग बच्चियां (सभी 14 वर्ष से कम आयु) कार्यरत पाई गईं। टीम ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास प्रक्रिया शुरू कर दी है – शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और बेहतर जीवन सुनिश्चित।

इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई से माधुरी शर्मा, संजय निराला, सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पटेल, अभिमन्यु भरिया, विपिन ठाकुर, श्रम निरीक्षक पटेल और चाइल्डलाइन टीम शामिल रही। डॉ. शर्मा ने चेतावनी दी कि बाल श्रम के खिलाफ सतत अभियान चलेगा, दोषियों पर बाल श्रम निषेध अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply