• Mon. Aug 3rd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़ 23 अप्रैल 2026 । धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने देवपुर में पंच-सरपंच, महिला समूह व ग्रामीणों से विकास चर्चा की। कुलियारी-खरेगा सड़क को सर्वोच्च प्राथमिकता दी—बारिश से पहले पूरी होगी। देवपुर में पर्यटन रेस्ट हाउस, कला मंच व अटल परिसर बनाने घोषणा।

विवरण: कलेक्टर ने महिला दीदियों से दूध उत्पादन व हथकरघा की बात की। 100 लीटर दूध कलेक्शन पर देवभोग सेंटर, हथकरघा सेंटर की सुविधा देंगे। कुलियारी स्किल सेंटर में ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, नर्सिंग प्रशिक्षण—ग्रामीण युवा लाभ लें।

पिछले सुसाधन दिवस पर सड़क गड्ढों से 1 घंटे लगे थे, अब सुधार हो रहा। रबी फसल में धान के बदले कम पानी वाली फसलें लगाएं। देवपुर मेला परिसर व्यवस्थित करें। सामुदायिक बाड़ी व वृक्षारोपण का सारंगपुरी निरीक्षण भी किया। जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन उपस्थित

Leave a Reply