• Fri. Apr 24th, 2026

“AAP नेता भी भाजपा नीतियों से प्रभावित, जुड़ रहे। सबका विश्वास बढ़ा”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 24 अप्रैल 2026 । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की। इंडी गठबंधन द्वारा महिला आरक्षण विधेयक रोके जाने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित होगा। PM मोदी के 2029 तक 33% महिला नेतृत्व के सपने को तोड़ा।

विवरण: सीएम ने कहा संसद में लाया गया विधेयक पारित कराने में इंडी गठबंधन ने साथ न दिया। 70 करोड़ माताओं-बहनों के साथ अन्याय। भाजपा न केवल देश, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी। ‘सबका विश्वास’ लगातार बढ़ रहा।

आम आदमी पार्टी के नेता भी भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित हो जुड़ रहे। उनका हार्दिक स्वागत। विशेष सत्र महिलाओं के न्याय का मंच बनेगा।

amrittoday.in

Leave a Reply