अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 28 अप्रैल 2026 । शिक्षा का अधिकार खतरे में: सुशील आनंद शुक्ला ने साय सरकार के फैसले को शर्मनाक बताया। 38,000 बच्चों का भविष्य दांव पर।
विवरण: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बयान में विष्णु देव साय सरकार पर गरीब बच्चों की शिक्षा के बजट में कटौती का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 38,000 बच्चों की भर्ती कम कर दी है, नर्सरी एडमिशन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया और कक्षा 1 से ही दाखिला शुरू करने का नियम लागू किया। 9वीं से 12वीं कक्षाओं में भी भर्ती रोक दी गई है।शुक्ला ने मनमोहन सिंह सरकार द्वारा लागू RTE (शिक्षा का अधिकार) कानून का हवाला देते हुए इसे बच्चों के हक पर सीधा हमला बताया। बोले, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि BJP सरकार RTE को कमजोर कर गरीब वंचित तबके के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही।” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, विपक्ष ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।




