अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 29 अप्रैल 2026 । स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा ने बुधवार को अपना जन्मदिन दो जगहों पर खास अंदाज में मनाया। पहले बाल आश्रम में अनाथ बच्चों के बीच सादगी से जश्न किया, फिर रायपुर प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ केक काटा।

विवरण: स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा ने अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। वे बाल आश्रम पहुंचीं और वहां के उन मासूम बच्चों के बीच रहीं, जिनका दुनिया में कोई नहीं। सलमा ने बच्चों को केक खिलाया, गिफ्ट और चॉकलेट बांटे। सभी बच्चों ने उन्हें मुबारकबाद दी और दुआएं दीं। भावुक सलमा ने नम आंखों से बच्चों को गले लगाते हुए कहा, “मैं हमेशा आपके साथ हूं। ये बच्चे देश का भविष्य हैं, हमें उनका भविष्य संवारना है।” इस मौके पर फाउंडेशन की महासचिव आशा शर्मा सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

दूसरी ओर, सैय्यद सलमा का जन्मदिन रायपुर प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया। महिला पत्रकारों और वरिष्ठ पत्रकारों-संपादकों ने केक कटवाकर बधाई दी। सलमा ने वरिष्ठों का आशीर्वाद लिया। प्रमुख मौजूद लोगों में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, बृजेश चौबे, पप्पू फरिश्ता, ठाकुर राम साहू, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अली, हाजी गौस भाई, हाजी इमरान शामिल रहे। महिला पत्रकारों में मीनल , विनिता मंडल, शगुफ्ता शिरिन, सुघा बाघ, खुशबू ठाकरे आदि मौजूद रहीं।




