अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 30 अप्रैल 2026 । BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस की टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति देश की बेटी-बहन हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस पर महिला आरक्षण बिल रोकने व विधानसभा संकल्प पर बहस का आरोप लगाया।
विवरण: किरण देव सिंह ने कहा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी क्यों? वे समाज से हैं जिनका स्वागत-अभिवादन होना चाहिए। कांग्रेस के विषय को देश क्यों सत्य माने?”
महिला आरक्षण पर उन्होंने कहा कि जनगणना व परिसीमन के बाद 2029 में लागू होगा। कांग्रेस को कहने का अधिकार नहीं, क्योंकि 2जी- कॉमनवेल्थ जैसे घोटालों के समय बिल नहीं लाए। मोदी जी ने बिल लाया तो बहानेबाजी कर रोका।
विधानसभा संकल्प पर बोले, “मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत किया, सबको एक साथ पारित करना था। इतनी बहस का क्या मतलब? कथनी-करनी में अंतर साफ है।” कांग्रेस के आंतरिक विषयों पर टिप्पणी न करने की बात कही।




