• Thu. May 7th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: “अरुण साव बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने आतंकियों को धूल चटा दी”…..

Oplus_16908288
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 07 मई 2026। छत्तीसगढ़ के नेता अरुण साव ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पहलगाम हमले का कड़ा बदला लिया। सरहद पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दुनिया को भारत की सैन्य ताकत दिखाई।

विवरण: ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सैन्य शक्ति का परिणाम था। अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे सेना के बहादुरों ने बहादुरी दिखाई, सरहद पार बैठे आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। देश पर बुरी नजर रखने वालों को कड़ा सबक सिखाया।

पहलगाम में हमारी माताओं और बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम उन्होंने किया था, उसका माकूल जवाब और बदला हमारी सेना ने दिया। मैं सेना की बहादुरी को नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं।

यह ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति का दुनिया में लोहा मनवाया। आज हमारी सैन्य शक्ति कैसी है, कितनी है, ये दुनिया को पता चला है।

Leave a Reply