अमृत टुडे, रायगढ़ छत्तीसगढ़ 07 मई 2026। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के गजमार पहाड़ पर भव्य हनुमान जी प्रतिमा के भूमिपूजन की घोषणा की। 51 फीट ऊंची 10 टन कांस्य-मिश्र धातु प्रतिमा जनसहयोग से बनेगी। आज शाम 5:30 बजे कार्यक्रम होगा। सभी को आमंत्रित करने का आह्वान किया।
विवरण: पवनसुत हनुमान जी की जय! सियावर रामचंद्र जी की जय! वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज बहुत हर्ष का विषय है कि हमारे रायगढ़ के गजमार पहाड़ में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा, कांसे से मिश्र धातु से निर्मित होने जा रही है। लगभग 10 टन की प्रतिमा होगी और उसकी कुल ऊंचाई पेडस्टल सहित 51 फीट पहाड़ के ऊपर स्थापित करने का भूमिपूजन आज होने जा रहा है।
यह जनसहयोग से बनने जा रही है, जनसहयोग से स्थापित किया जा रहा है। इसमें सभी लोगों को, मैं रायगढ़ वासियों को, आसपास के लोगों को, सब लोगों को आदरपूर्वक आमंत्रित करता हूं कि आज शाम 5:30 बजे गजमार पहाड़ के ऊपर भव्य हनुमान जी की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन होगा।
यह भव्य प्रतिमा हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगी। पवनसुत हनुमान जी की जय! सियावर रामचंद्र जी की जय!





