अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 07 मई 2026 । रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पूजा सामग्री दुकान से 53 हजार रुपये की नगदी चोरी का आरोपी पकड़ा गया। बिहार के शीतलपुर बाजार निवासी सोनू कुमार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर गिरफ्तार किया। उसके पास से 38 हजार रुपये बरामद हुए।
थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी की टीम ने मामले को मात्र कुछ दिनों में सुलझा लिया। पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, संदीप सिंह, संदीप तिवारी और दीपक ध्रुव की अहम भूमिका रही।

विवरण: 13 अप्रैल 2026 को फूल चेक स्थित पूजा सामग्री दुकान पर ग्राहक बनकर घुसा आरोपी सोनू कुमार ने दुकानदार नरेंद्र केशवानी का ध्यान भटकाया और गल्ले से 53,000 रुपये चुरा लिए।
रिपोर्ट पर धारा 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज। पुलिस ने आसपास पूछताछ, गवाह बयान और सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की। सोनू कुमार पिता रामशरण प्रसाद (30 वर्ष), शीतलपुर बाजार, थाना दिगवारा, सारण (बिहार) को गिरफ्तार कर 38,000 रुपये बरामद।




