• Wed. May 20th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

20 मई 2026 । जनगणना 2026 की प्रक्रिया के तहत आज लोकभवन में नगर निगम के अधिकारी पहुंचे, राज्यपाल रमेन डेका ने जनगणना  कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जनगणना के सामान्य 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी राज्यपाल से प्राप्त की।

जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकारियों ने निर्धारित प्रश्नों के आधार पर राज्यपाल से विभिन्न जानकारियां लीं, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य सामान्य विवरण शामिल रहे। राज्यपाल डेका ने जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर की जोन कमिश्नर – 04  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply