अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
28 मई 2026 । मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर केवल स्वतंत्रता सेनानी न होकर राष्ट्रचेतना और सामाजिक समरसता के प्रखर प्रतीक थे
विवरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावरकर ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष और तपस्या में समर्पित किया। कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संकल्प कभी डगमगाया नहीं।

उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का सतत प्रयास किया। उनकी लेखनी और विचार आज भी देशवासीो में आत्मगौरव और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा जगाते हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के संदर्भ में बताया कि सावरकर के विचार आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करते हैं और हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में वित्तमंत्री ओपी चौधरी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी उपस्थित थे।




