• Fri. May 29th, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केते एक्सटेंशन कोल परियोजना के लिये हसदेव में पेड़ काटने का कड़ा विरोध किया…..

ByPreeti Joshi

May 29, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

29 मई 2026 । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र सरकार ने केते एक्सटेंशन कोल परियोजना को मंजूरी दे दी है, जो हसदेव अरण्य क्षेत्र के 1,742 हेक्टेयर सघन वन में आने वाली है और इसके कारण सात लाख से अधिक पेड़ कटेंगे। खदान का ठेका अडानी को दिया गया है, जिस कारण उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के वनों की बलि अडानी के हितों के लिए चढ़ाई जा रही है। बैज ने कहा कि कांग्रेस किसी भी पेड़ कटने का विरोध करेगी और 2022 में विधान सभा द्वारा पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए केन्द्र से लिया गया आश्वासन याद दिलाया।

बैज ने कहा कि पानी मांगने पर भाजपा पार्षद द्वारा हत्या करने का मामला राजधानी के नजदीकी मंदिर हसौद का भयावह उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेताओं का सत्ता का अहंकार मारपीट और हत्या तक पहुंचा है, जबकि सरकार आम जनता की पेयजल समस्याओं का समाधान करने में विफल है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनगणना के वास्तविक आंकड़ों में फेरबदल करवा रही है और जनगणना में लगे कर्मियों पर दबाव डाला जा रहा है ताकि आंकड़े सुधार कर सरकार की छवि बेहतर दिखाई जा सके। बैज ने इसे गंभीर अपराध करार दिया और कहा कि कांग्रेस इस पर नजर रखेगी तथा आवश्यकता पड़ी तो शिकायत/एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बैज ने मीसा बंदियों के परिजनों को पेंशन देने के राज्य सरकार के फैसले की भी निंदा की, कहा कि यह जनता के धन की बर्बादी है और इस तरह की पेंशन देना गलत है।

Leave a Reply

You Missed