• Sun. Jul 26th, 2026

धमतरी पुलिस ने चार वर्षों में सबसे बड़ी कार्यवाही में 490.818 किग्रा गांजा जब्त कर 5 तस्कर गिरफ्तार…..

Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

09 जून 2026। धमतरी पुलिस ने सक्रिय नाकाबंदी में 490.818 किग्रा गांजा और दो वाहन जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। एसपी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में यह चार वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है; अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कमर टूटने के संकेत मिले हैं।

विवरण :: पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में हुई संयुक्त कार्यवाही में श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास एक महेन्द्रा पिकअप और एक मारुति स्विफ्ट को रोका गया।

तलाशी में कुल 96 पैकेटों में 490.818 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2.45 करोड़ है। मौके पर नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद शादिक, हिमांशु साहू तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर को गिरफ्तार किया गया; बरामद माल, वाहन व मोबाइल सहित कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹2.60 करोड़ आंकी गई है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करी नेटवर्क जगदलपुर, ओडिशा व महाराष्ट्र से जुड़ा था और गांजा रायपुर व अन्य स्थानों में सप्लाई होने वाला था। धमतरी पुलिस ने पिछले छह सप्ताह में सीमापरिक्षेत्रों में सात बड़ी कार्यवाहियाँ कर अंतरराज्यीय तस्करी के ठिकानों को कमजोर किया है।

पुलिस ने आश्वासन दिया कि नशामुक्ति अभियान सख्ती से जारी रहेगा और जुड़े अन्य नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया जाएगा।



Leave a Reply